
रक्षाबंधनः भाईयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने जेल पहुंचीं बहनें, लगी लंबी कतार
ABP News
ये इस पवित्र रिश्ते की ताकत ही है, जो बहनों को जेल तक खींच ले आई है. भले ही भाई जेल में है, लेकिन बचपन से ही जिसे राखी बांधती चली आईं, उन बहनों का मोह भला कैसे कम हो सकता है.
गोरखपुर: भाईयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए बहनें गोरखपुर के मंडलीय कारागार (जेल) पहुंची. जेल के बाहर सुबह से ही अंदर किसी न किसी जुर्म में विचाराधीन और सजा काट रहे बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों की लम्बी कतार लग गई. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भले ही भाई जेल में बंद हैं. ये इस पवित्र रिश्ते की ताकत ही है, जो बहनों को जेल तक खींच ले आई है. भले ही भाई जेल में है, लेकिन बचपन से ही जिसे राखी बांधती चली आईं, उन बहनों का मोह भला कैसे कम हो सकता है. गोरखपुर के बिछिया में मंडलीय कारागार पर सुबह से ही दूर-दराज के ग्रामीण इलाके और अलग-अलग शहरों से आई बहनों की लंबी कतार लग गई. हाथ में आरती और पूजा की थाल में राखी, चंदन, रोली और मिठाई की थाल के साथ वे घंटों लाइन में खड़ी रहीं. साल में एक बार जेल के बाहर ये नजारा देखने को मिलता है. दूर से ही जेल के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई देता है. बहनें भी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक इस पर्व को मनाने और राखी बांधने के लिए यहां पर आती हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












