
रईसी या कुछ और.... बाल कटाने प्लेन से विदेश जाती है ये लड़की, खुद बताई वजह
AajTak
लड़की का कहना है कि वह हर बार अपनी हेयर कटिंग के लिए विदेश जाती है, वो भी हवाई जहाज से. उसने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर बाकायदा अपना शेड्यूल भी बताया है. उसका ये वीडियो वायरल हो गया है.
एक लड़की ने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया कि लोग हैरान रह गए. लड़की का कहना है कि वह हर बार अपनी हेयर कटिंग के लिए विदेश जाती है, वो भी हवाई जहाज से. उसने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर बाकायदा अपना शेड्यूल भी बताया है. उसका ये वीडियो वायरल हो गया है.
द सन के मुताबिक, इस लड़की का नाम कोरिन्ना बियानाका है. वह ब्रिटेन के लंदन की रहने वली हैं. पेशे से नेल आर्टिस्ट (Nail Artist) कोरिन्ना अपने बाल कटाने लंदन से तुर्की जाती है. इतने लंबे सफर के लिए वो हवाई जहाज का प्रयोग करती हैं.
कोरिन्ना ने बताया कि आमतौर पर यहां बालों को डाई कराने और कटिंग कराने का बिल 4000 से 5000 रुपये तक आता है. अगर आपने कुछ चीजें (फेशियल आदि) और ऐड कराईं तो ये बिल 10-12 हजार रुपये तक हो सकता है. ऐसे में पैसे बचाने के लिए उन्होंने एक देश से दूसरे देश का सफर करना सही समझा.
एक वीडियो में कोरिन्ना ने अपना शेड्यूल बताया है कि कैसे वो बालों को डाई कराने और उन्हें कटाने तुर्की के एक सैलून पर ही जाती हैं. उन्हें ये जगह पसंद है. उनका मानना है कि यहां के हेयर स्टाइलिस्ट अच्छी कटिंग करते है और उनका काम सिर्फ 2000 रुपये में हो जाता है.
कोरिन्ना बियानाका ने ये भी बताया कि वो पिछले 10 सालों से यहां आ रही हैं. इस बार कोरिन्ना के साथ उनकी मां भी तुर्की आई थीं. हेयर कटिंग के बाद उन्होंने हेड मसाज और पेडीक्योर भी करवाया. अपने वीडियो में उन्होंने कहा- ये कमाल का अनुभव रहा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










