
'योग-आयुर्वेद को कलंकित करने वालों का पर्दाफाश…', भ्रामक विज्ञापनों के आरोप वाली IMA की याचिका SC से खारिज, रामदेव बोले- मेडिकल माफिया की बोलती बंद!
AajTak
रामदेव ने कहा, 'हमारे ऋषियों की बहुत बड़ी विरासत है. हमने योग-आयुर्वेद की डोर बहुत ऊंची उड़ा रखी थी. इसकी डोर तो भगवान के हाथ में है. कुछ लोग इसकी डोर को काटने में लगे पड़े थे. सुप्रीम कोर्ट ने वह केस ही काट दिया. पांच साल के बाद आज हमें खुलकर बोलने का मौका मिला है.'
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दाखिल एलोपैथ को निशाना बनाने वाली याचिका और भ्रामक विज्ञापन के मामले में रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है. अदालत के फैसले पर रामदेव ने कहा कि हमने योग और आयुर्वेद की डोर बहुत ऊंची उड़ा रखी थी. कुछ लोग उसे काटना चाहते थे. सुप्रीम कोर्ट ने वह केस ही काट दिया.
'सुप्रीम कोर्ट ने केस ही काट दिया'
रामदेव ने कहा, 'हमारे ऋषियों की बहुत बड़ी विरासत है. हमने योग-आयुर्वेद की डोर बहुत ऊंची उड़ा रखी थी. इसकी डोर तो भगवान के हाथ में है. कुछ लोग इसकी डोर को काटने में लगे पड़े थे. सुप्रीम कोर्ट ने वह केस ही काट दिया. पांच साल के बाद आज हमें खुलकर बोलने का मौका मिला है.'
रामदेव ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का ध्येय वाक्य है- सत्यमेव जयते यतो धर्मस्ततो जयः, धर्म की जय हो. ये लोग रोज भ्रम पैदा करते थे, योग-आयुर्वेद को बदनाम करते थे. जितने भी ड्रग माफिया, मेडिकल माफिया थे, सभी की बोलती बंद हो गई.'
'एक बार फिर योग-आयुर्वेद से जुड़िए'
उन्होंने कहा, 'मैं सभी से कहना चाहता हूं कि अपने सनातन धर्म से दोबारा जुड़िए, योग-आयुर्वेद से जुड़िए, अपनी जड़ों से जुड़िए और बीमारियों को जड़ से मिटाओ और एक स्वस्थ्य-सुखी-सफल जीवन जीओ. हमें ऋषियों की इतनी बड़ी विरासत मिली है. ये लोग जो रोज योग-आयुर्वेद को कलंकित करते थे उनका पर्दाफाश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया. आपके ऊपर भी कितना भी बड़ा संकट आ जाए, विचलित नहीं होना है. पांच साल तो जरूर लगे लेकिन सत्यमेव जयते.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








