
'योगी को CM बनाओ या मेवात को UP में जोड़ दो...' नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में क्यों हो रही 'योगी मॉडल' की चर्चा
AajTak
नूंह में हुई हिंसा को लेकर गुरुग्राम में एक महापंचायत आयोजित की गई. इस महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सरकार के फेलियर के कारण इतनी बड़ी घटना हुई. गुरुग्राम की पंचायत में वकील कुलभूषण भारद्वाज में कहा कि हमें खट्टर जैसा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. हमें योगी जैसा सीएम चाहिए, अगर ये नहीं हो सकता तो मेवात को यूपी में शामिल कर दो योगी जी देख लेंगे.
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद वहां भी अब तेजी से योगी मॉडल की मांग उठने लगी है. गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सोमवार को महापंचायत हुई. इसमें बैठक में हरियाणा में योगी मॉडल लागू करने की मांग की गई. इस बैठक में 150 से ज्यादा गांव के लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा पर सवाल खड़े करते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया.
बैठक में कहा गया कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई. सरकार और इंटेलिजेंस के फेलियर के कारण 3000 से ज्यादा हिंदू मंदिर में फंस गए और उनकी जिंदगी मुसीबत में पड़ गई.
VHP के कई नेताओं ने की सीएम के इस्तीफे की मांग
इस महापंचायत में विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सरकार के फेलियर के कारण इतनी बड़ी घटना हुई. यही नहीं वीएचपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग तक कर दी. गुरुग्राम की पंचायत में वकील कुलभूषण भारद्वाज में कहा कि हमें खट्टर जैसा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. हमें योगी जैसा सीएम चाहिए, अगर ये नहीं हो सकता तो मेवात को यूपी में शामिल कर दो योगी जी देख लेंगे.
'योगी जी के राज में हिंसा नहीं होती...'
पंचायत में मौजूद कई सरपंचों ने यह भी कहा कि मनोहर लाल खट्टर से ज्यादा बेहतर योगी आदित्यनाथ हैं, जो दंगाइयों पर तुरंत एक्शन लेते हैं. सरपंचों ने कहा कि UP में हिंदू संगठनों द्वारा जो शोभायात्रा निकाली जाती है उनकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी जी खुद लेते हैं, जिससे योगी के राज में उत्तर प्रदेश में कोई इस तरह की घटना नहीं होती. नूंह में हिस्सा के बाद से ही लोग वहां के दंगाइयों पर सख्ती चाह रहे हैं और इसके लिए बार-बार योगी मॉडल को अपनाने की बात कही जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







