
ये हो क्या रहा है? कोटा में एक और छात्र ने लगाई फांसी, ये साल का 19वां स्टूडेंट सुसाइड केस
AajTak
कोटा में छात्रों के सुसाइड का सिलसिला जारी है. गुरुवार को यूपी के रामपुर के रहने वाले छात्र मनजोत सिंह ने फांसी लगा ली. लगातार जनवरी से अब तक सुसाइड के बाद कोटा में बहुत दर्दनाक स्थिति बन चुकी है. तत्काल ये सिलसिला रुकना चाहिए.
कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. आत्महत्या करने वाला छात्र मनजोत सिंह यूपी के रामपुर का रहने वाला था. वो कोटा में रहकर मेडिकल (NEET) की तैयारी कर रहा था. मनजोत सिंह 18 साल का था अप्रैल में ही कोटा आया था.
कोटा में सिर्फ मई और जून में 9 छात्रों ने आत्महत्या की. वहीं इस साल जनवरी से अब तक की संख्या देखें तो यह अब 19 पहुंच गई है. सवाल यह उठता है कि इतनी दुखद घटनाओं का यह सिलसिला आखिर थम क्यों नहीं रहा है. अभी डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 17 वर्षीय छात्र आदित्य सेठ कोटा आया था. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के लिए उसने विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया था. फिर 27 जून को छात्र आदित्य ने आत्महत्या कर ली और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है.
गौरतलब है कि कोटा में मेडिकल-इंजीनियरिंग सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में देश भर से दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं आते हैं. एक कोचिंग की सालाना फीस 2 से 3 लाख रुपए है. इसके अलावा कमरा, पीजी आदि सब कुछ भी महंगा है. ऊपर से इतनी भीड़ और पढ़ाई का तनाव है.
नाम न बताने की इच्छा रखने वाले माता-पिता ने कहा कि सभी पेरेंट्स शिक्षकों को इन बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर सख्ती से ध्यान देना चाहिए. आमिर खान ने थ्री इडियट्स मूवी में सही कहा था गर्दन का प्रेशर नाप सकती है मशीन? लेकिन सिर पर ऊपर के दबाव को क्या नापेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










