
ये है World का सबसे Premature Baby, तमाम मुश्किलें पार करके मनाया पहला Birthday
Zee News
इस बच्चे का जन्म महज 5 महीने के गर्भ से हो गया था. जन्म के समय बच्चा इतना छोटा था कि वह एक हाथ की हथेली पर बन जाता.
मिनियापोलिस: दुनिया (World) का ऐसा बच्चा जो सबसे कम समय अपनी मां की कोख रहा, उसने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन (First Birthday) मनाया है. यह दुनिया का सबसे प्रीमैच्योर बेबी (Premature Baby) है, जो तमाम बाधाओं से लड़कर जीवित बच गया. 5 महीने का यह प्रीमैच्योर बेबी अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस (Minneapolis) शहर में पिछले साल जून में जन्मा था. रिचर्ड स्कॉट विलियम हचिंसन नाम के इस बच्चे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में जीवित बचे दुनिया के सबसे प्रीमैच्योर बेबी के तौर पर दर्ज है. मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस के चलते बच्चे की मां बेथ हचिंसन को समय से काफी पहले इस बच्चे को जन्म देना पड़ा था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



