
ये है भारत में Sony का नया कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर, 16 घंटे की बैटरी, कीमत 3,990 रुपये
AajTak
Sony SRS-XB13 की कीमत भारत में 3,990 रुपये रखी गई है. इस कीमत में इसका मुकाबला बजट सेगमेंट के वायरलेस स्पीकर्स से रहेगा. हालांकि, कंपनी का ये स्पीकर इस प्राइस रेंज में मौजूद दूसरे ऑप्शन की तुलना में छोटा और इसमें सिंगल टॉप फायरिंग स्पीकर दिया गया है.
Sony SRS-XB13 एक्स्ट्रा बेस पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया. ये कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP67 रेटेड है. ये नया स्पीकर सोनी की एक्स्ट्रा बेस रेंज का लेटेस्ट मॉडल है. नए स्पीकर की बिक्री शुरू कर दी गई है. Sony SRS-XB13 की कीमत भारत में 3,990 रुपये रखी गई है. इस कीमत में इसका मुकाबला बजट सेगमेंट के वायरलेस स्पीकर्स से रहेगा. हालांकि, कंपनी का ये स्पीकर इस प्राइस रेंज में मौजूद दूसरे ऑप्शन की तुलना में छोटा और इसमें सिंगल टॉप फायरिंग स्पीकर दिया गया है. इस रेंज में आजकल दो-स्पीकर सेटअप देखने को मिलता है. हालांकि, सोनी को उम्मीद है कि अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी से उसे कुछ फायदा मिलेगा. Sony SRS-XB13 ब्लूटूथ स्पीकर को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीदा जा सकता है. ये ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट, सोनी सेंटर स्टोर्स और दूसरे मेजर रिटेलर्स पर उपलब्ध है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










