
ये सब रोबोट हैं क्या?, शख्स ने ट्रेन में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, लोगों ने बुरी तरह किया इग्नोर
AajTak
नीदरलैंड में ट्राम में ट्रैवल कर रहे एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. दरअसल, ट्राम के अंदर एक शख्स अचानक अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है लेकिन आसपास लोगों का बर्ताव अजीब है.
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जहां लोग अपने पार्टनर को पब्लिक प्लेस पर प्रपोज करके स्पेशल फील कराते हैं. ऐसे में आस पास खड़े लोग जरूर तालियां बजाकर मोहब्बत का सलाम करते हैं. लेकिन हाल में ऐसा एक वीडियो वायरल हुआ तो नजारा कुछ अलग था.
वीडियो नीदरलैंड का है. यहां ट्राम में ट्रैवल कर रहे एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. दरअसल, ट्राम के अंदर एक शख्स अचानक अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है. लड़की थोड़ा शर्माती है और खुश हो जाती है लेकिन आसपास लोगों को मानो इस सब से फर्क ही नहीं पड़ रहा है. इस दौरान सिर्फ कंटेंट क्रिएटर ही फोन रखकर ताली बजाता दिखता है.
इंस्टाग्राम पर Onyisi Lion नाम की आईडी से शेयर किए गए वीडियो में बाद में कंटेंट क्रिएटर ट्राम से उतरता है. वह सड़क पर चलते हुए कहता है- हैरान हूं कि ट्राम में लोगों ने इस नजारे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया .
उसने कहा- 'आप लोग ऐसा बरताव क्यो कर रहे हैं जैसे यह कोई स्पेशल मोमेंट नहीं है? उनके लिए ताली बजाएं. बहुत खूब. बधाई हो. यह बहुत विशेष पल है और हर कोई ऐसा व्यवहार कर रहा है जैसे कुछ भी स्पेशल नहीं है. आप जानते हैं, अगर यह अमेरिका होता तो लोग खुशी से चिल्लाते. नीदरलैंड के लोगों थोड़ा चिल करो. किसी ने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है और आप लोग अपने फोन में बिजी हैं. कुछ एक्साइटमेंट दिखाओ. आप लोगों को प्यार पसंद नहीं है क्या.
वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'मैं थोड़े अच्छे बैकग्राउंड सेटिंग में प्रपोज कर सकता था लेकिन जो मायने रखता है वह है सच्चा प्यार.'पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए और सहमति जताई . एक यूजर ने कहा- ब्राजील होता तो भी वहां लोग बहुत खुश होते, यहां तो लोग अपने मोबाइल में खोए दिख रहे हैं. मुझे देखकर अच्छा लगा कि आपने फोन रखकर इनके लिए तालियां बजाईं. एक ने लिखा- लोगों ने एक दूसरे की खुशी में खुश होने जाने कब का छोड़ दिया है.ये कितना बुरा है. यहां तो लोग रोबोट हो गये हैं. फोन घूर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










