
ये संकेत बताते हैं कि आप पी रहे हैं जरूरत से ज्यादा पानी, तुरंत सुधार लें गलती
AajTak
कहा जाता है कि हमें खूब पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन न हो और हम स्वस्थ बने रहें. लेकिन अधिक पानी पीना भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है. अधिक पानी पीने से हमें सिरदर्द, थकान, जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कई मामलों में अधिक पानी पीने से आदमी कोमा तक में जा सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है.
हाल ही में एक खबर आई थी कि कनाडा की एक महिला टिकटॉकर के अधिक पानी पीने के कारण उसकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. महिला ज्यादा पानी पीने के कारण वो बीमार पड़ गई और जब वो अस्पताल में भर्ती हुई तो डॉक्टर ने बताया कि उसे सोडियम डेफिशिएंसी (Sodium Deficiency) या हाइपोनेट्रेमिया हो गया है. डॉक्टर ने महिला को बताया कि अगर समय पर इसका इलाज नहीं होता तो महिला की जान भी जा सकती थी.
तो ऐसे में सवाल उठता है कि किसी स्वस्थ इंसान को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
एक दिन में कितना पानी पिएं, इसके लिए कोई एक निश्चित फॉर्मूला नहीं है. हालांकि, अधिकतर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक स्वस्थ इंसान को प्रतिदिन आठ गिलास पानी पीना चाहिए. एक दिन में कितना पानी पिएं, यह वातावरण, एक्सरसाइज, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है.
क्या होता है जब हम अधिक पानी पीते हैं?
जब आप अधिक पानी पीते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग की तरह वाटर पॉइजनिंग हो सकता है. इससे दिमाग ढंग से काम नहीं करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं में अधिक पानी हो जाता है तो वो सूज जाती हैं जिससे मस्तिष्क में दबाव पैदा होता है. ऐसी स्थिति में इंसान को सिरदर्द होता है और वो किसी एक जगह पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है. जब यह प्रेशर बढ़ता है तो इंसान को हाई ब्लड प्रेशर और हृदय गति कम होने की समस्या होती है.
शरीर में अधिक पानी हो जाए तो शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है जिससे हाइपोनेट्रेमिया की समस्या हो जाती है. सोडियम हमारे शरीर में एक अहम तत्व है जो लिक्विड्स के बीच में संतुलन बनाने का काम करता है. जब इसका स्तर घटता है तो कोशिकाओं में सूजन पैदा होती है जिससे व्यक्ति कोमा में जा सकता है और उसकी मृत्यु भी हो सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










