
ये संकेत बताते हैं कि आप खा रहे हैं जरूरत से ज्यादा नमक, तुरंत छोड़ने में भलाई
AajTak
नमक के बिना खाने के स्वाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक खाने से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
नमक के बिना खाने का कोई स्वाद नहीं आता. लेकिन नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जब भी किसी चीज की कमी या अधिकता होती है तो हमारे शरीर में उसके संकेत दिखने शुरू हो जाते हैं. शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर भी कई तरह के संकेत दिखते हैं. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में विस्तार से-
ब्लोटिंग- नमक का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है. आपने देखा होगा कि खाना खाने के बाद आप सामान्य से अधिक फूले हुए महसूस करते हैं. किडनी में कुछ मात्रा में सोडियम पाया जाता है. ऐसे में जब आप अपने शरीर में और सोडियम डालते हैं तो किडनी को क्षतिपूर्ति के लिए ज्यादा पानी को रोक कर रखना पड़ता है. शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर पानी जरूरत से ज्यादा जमा हो जाता है. यह स्थिति वाटर रिटेंशन या फ्लूइड रिटेंशन कहलाती है.
गला सूखना- ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करने से मुंह सूखने लगता है जिस वजह से आपको बार-बार प्यास लगती है.
हाई ब्लड प्रेशर- शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है. ब्लड प्रेशर में यह बदलाव किडनी के जरिए होता है. बहुत अधिक नमक का सेवन करने से किडनी के लिए फ्लूइड्स को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है, जिससे ब्लड का प्रेशर बढ़ने लगता है.
नींद में खलल- अगर आप सोने से पहले ज्यादा सोडियम वाली चीजों का सेवन करते हैं इससे आपको नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. रात में सोने से पहले ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से नींद ना आना, बेचैनी महसूस होना और रात में बार-बार जगने की समस्या हो सकती है.
दिल की बीमारियां- नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है. इसलिए दिल को सेहतमंद रखने के लिए खाने में नमक की मात्रा का संतुलन बनाए रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










