
'ये लड़ाई 5 हजार साल पुरानी है...', जाति पर मचे घमासान के बीच बोले अखिलेश यादव
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे अखिलेश यादव ने रामचरितमानस की चौपाई पर छिड़े घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला. कहा कि ये लड़ाई पांच हजार साल पुरानी है. सीएम योगी जवाब नहीं देना चाहते, इसलिए अपने असिस्टेंट को आगे करते हैं.
यूपी के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा. कहा कि वो (केशव प्रसाद) डिप्टी सीएम हैं और उनके मुकदमे वापस हुए हैं. आप (केशव प्रसाद) से बेहतर कौन समझेगा की गुंडा कौन है.
बीजेपी में जो पिछड़ा जाता है, उसकी आत्मा मर जाती है
अखिलेश ने डिप्टी सीएम पर तंज कसते हुए कहा, "बीजेपी में जो पिछड़ा चला जाता है, उसकी आत्मा मर जाती है. इस तरह से उनको अपमानित किया जा रहा है. उनको शर्म आनी चाहिए. उन्हें स्टूल पर बैठाया गया है. मुख्यमंत्री जी को असिस्टेंट चाहिए था जो कि उनकी अनुपस्थिति में बोले." इसके साथ ही अखिलेश ने वैलेंटाइन वीक को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि वो हग-डे इसलिए मना रहे हैं कि गाय के पास कई बार बैठकर अच्छा अनुभव होता है.
मुख्यमंत्री शूद्र की परिभाषा कभी नहीं बता सकते
वहीं, रामचरितमानस की चौपाई पर मचे घमासान के बीच अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री शूद्र की परिभाषा कभी नहीं बता सकते. जब वो अपने पड़ोसी जिले में गए थे और शूद्र बच्चों से मिलना था तो उन्हें साबुन से नहलाया गया था. किसी भी मुख्यमंत्री ने कालिदास मार्ग को गंगाजल से नहीं धुलवाया था. इस सरकार को पहले गंगा जल को आचमन लायक बनाना चाहिए.
बीजेपी के लिए 'चल सन्यासी मंदिर में' गाना गा रहे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









