
'ये मेरा लास्ट कार्यकाल है...' जब सीएम अशोक गहलोत की आवाज में BJP नेता ने की मिमिक्री, Video
AajTak
राजस्थान के चूरू जिले के भाजपा नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हूबहू मिमिक्री करते हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्तार खान अपने इस हुनर की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका कहना है कि वे लोगों को हंसाने के लिए ऐसा करते हैं.
राजस्थान में चूरू जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हूबहू मिमिक्री करते हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सत्तार खान ने अभी तक 4 वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं, जिन्हें लाखों लोग देख और शेयर कर चुके हैं.
बता दें कि मिमिक्री करने वाले सत्तार खान भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं और प्रदेश व जिला स्तर पर अल्पसंख्यक कार्यकारणी के पद पर हैं. उनका कहना है कि मजाक-मजाक में लोगों को हंसाने की कोशिश करता हूं. किसी प्रकार का कोई द्वेष या राजनैतिक कारण नहीं रहता है.
चूरू शहर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्तार खान राजनीति से ज्यादा अब अपनी मिमिक्री के कारण जाने जाते हैं. सत्तार खान भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. वे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मिमिक्री करते हैं. लोग जब सुनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री गहलोत की हूबहू आवाज लगती है.
यहां देखें वीडियो
सत्तार खान बोले- दोस्त वायरल कर देते हैं वीडियो
दोस्तों के साथ बैठकर की गई सत्तार खान की मिमिक्री को लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों लोगों ने उनके वीडियो को शेयर भी किया है. सत्तार खान ने कहा कि ये मेरा पेशा नहीं है. मैं तो सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए ये सब करता हूं. मेरी भावना किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








