
'ये ममता मेड डेंगू है', INDIA एलायंस के अपने ही पार्टनर TMC पर भड़के कांग्रेस नेता अधीर रंजन
AajTak
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में ममता मेड डेंगू है. उन्होंने कहा कि दीदी ने बंगाल के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. वहीं अधीर रंजन के बयान पर टीएमसी ने भी पलटवार किया है. पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में गठबंधन की मर्यादा का पालन करना चाहिए.
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इसे 'ममता मेड डेंगू' बता दिया. वहीं टीएमसी ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन की मर्यादा पार नहीं करनी चाहिए.
अधीर रंजन चौधरी ने बीते मंगलवार को डेंगू के बढ़ते मामलों पर कहा कि यह डेंगू तो मैन मेड डेंगू है. दूसरे शब्दों में कहें तो ममता मेड डेंगू है. दीदी ने बंगाल के लोगों को लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. सरकार ने कह दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं.
बंगाल में चल रहा राक्षसी राज: अधीर रंजन
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है. अधीर रंजन ने कहा, "डेंगू से हो रही मौतों पर पर्दा डाला जा रहा है. मौत का कारण नहीं बताया जा रहा है. सामान्य मौत बताई जा रही है ताकि सरकार की छवि खराब न हो. बंगाल में क्या चल रहा है? इस बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है."
तृणमूल का पतन निश्चित, ममता और भगवान भी नहीं बचा सकते: अधीर रंजन चौधरी
अधीर के बयान पर TMC का पलटवार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








