
'ये भैया इतनी मोटी चमड़ी के हैं, कि...', राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का बयान
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं. मोहन यादव ने वोट चोरी विवाद के बीच राहुल गांधी को मोटी चमड़ी वाला बताया है.
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर के लेकर केंद्र के सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.
वहीं, बीजेपी की सरकार वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र चुनाव आयोग की वजह से मजबूत है.
मोहन यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग हर परीक्षा में खरा उतरा है. लेकिन ये भैया इतनी मोटी चमड़ी के हैं, कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की बार-बार फटकार का भी इन पर कोई असर नहीं होता. उल्टा वे बार-बार संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करते हैं.
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- अर्बन नक्सल...
उन्होंने कहा कि 'चौकीदार चोर है' जैसे बयान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दंडित किया. इसके बावजूद इन्होंने अपनी भाषा और रवैया नहीं बदला. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पता नहीं कहां से चोर-चोरी का चक्कर पकड़ लिया है. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश के सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हो.
यह भी पढ़ें: 'वह लोकतंत्र के लिए खतरा हैं...' MP CM मोहन यादव ने वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बोला हमला

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








