
ये बिजनेसमैन फ्री में बांट रहा चैंपियंस ट्रॉफी के टिकट! साथ में खाने, पीने के कूपन भी
AajTak
दुबई में एक बिजनेसमैन मुफ्त में अपने स्टाफ को चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट बांट रहा है. इसके साथ ही मुफ्त खाने-पीने के कूपन भी दिये जा रहे हैं.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में क्रिकेट का खुमार चढ़ने लगा है. इसी बीच दुबई स्थित व्यवसायी और डेन्यूब समूह के उपाध्यक्ष अनीस साजन ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों के टिकट अपने कर्मचारियों को मुफ्त में बांट रहे हैं.
डेन्यूब समूह के कर्मचारी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सभी भारतीय मैच देख सकेंगे. इनमें पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले मैच भी शामिल हैं.
यूएई में रहते हैं 3.7 मिलियन इंडियन और 1.7 मिलियन पाकिस्तानी यूएई में 3.7 मिलियन से ज्यादा भारतीय और लगभग 1.7 मिलियन पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. क्रिकेट के प्रति दक्षिण एशियाई लोगों में जुनून भी कुछ ज्यादा होता है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के जरिए टिकटों की बिक्री शुरू होते ही दो बार ऐसा हुआ कि ऑनलाइन सारी टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं.
कई लोगों के लिए टिकट खरीद पाना नहीं है संभव इन हाई स्टेक मैचों में सीट रिजर्व करना कई लोगों के लिए, खासकर ब्लू-कॉलर स्टाफों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. इसलिए डेन्यूब के कर्मचारियों को चार प्रमुख खेलों के लिए प्रति मैच 60 टिकट मिले हैं. इस वजह से ऑफिस में काम करने वाले वैसे क्रिकेट प्रेमी को टूर्नामेंट के कुछ सबसे ज्यादा रोमांचक मैचों को लाइव देखने का मौका मिल सकेगा.
कुछ सबसे ज्यादा रोमांचक मैचों के बांटे गए मुफ्त टिकट मुफ्त टिकट बांटने की प्लानिंग कुछ सबसे ज्यादा रोमांचक मैचों को लेकर बनाई गई है. इनमें 20 फरवरी को बांग्लादेश बनाम भारत, 23 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान, 2 मार्च को भारत बनाम न्यूजीलैंड और 4 मार्च को होने वाला सेमीफाइनल के मैच शामिल हैं.
लकी ड्रॉ के जरिए दिए गए मैच के टिकट मुफ्त टिकट के लिए कर्मचारियों का सेलेक्शन लकी ड्रा के माध्यम से हुआ. इससे मैच देखने के इच्छुक कर्मचारियों को मुफ्त टिकट लेने का समान अवसर मिला. क्रिकेट बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के कर्मचारियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है. इसलिए इन देशों के कर्मियों को प्राथमिकता दी गई.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










