
'ये प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला नहीं...' 'हल्ला बोल' में राहुल गांधी पर निशाना साधकर बोले गौरव भाटिया
AajTak
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है, सिखों पर अत्याचार हुआ. उनको मारा गया तो 1984 के दंगे थे तो राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है.
आजतक के खास शो हल्ला बोल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पूछा गया कि कांग्रेस नेता अगर वाकई में अर्बन नक्सल हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिस्से हैं तो सबको जेल में भरिए, क्यों बाहर घूम रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे तो गर्व है अपने सिखों, हिंदुओं और अपने मुसलमान भाइयों पर, लेकिन किसी की हिम्मत कैसे पड़ती है जो नेता प्रतिपक्ष है, जिसको हमने-आपने और मैंने बनाया है कि वो विदेशी जमीन पर जाकर कहते हैं कि भारत में हमारे सिख भाई पगड़ी नहीं पहन सकते, कड़ा नहीं पहन सकते. ऐसे आदमी की जगह भारत की धरती पर नहीं है.
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है, सिखों पर अत्याचार हुआ. उनको मारा गया तो 1984 के दंगे थे तो राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. उनके साथ जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार जो कि आज जेल में दोषी और दूसरे पर केस चल रहा है. उनको मंत्री बनाया है. और आजतक बता दें उन्होंने माफी मांगी हो, सोनिया गांधी ने, राहुल गांधी ने आज तक माफी नहीं मांगी है.
उन्होंने आगे कहा कि इल्हान उमर कौन है, मेरे भाइयों और बहनों बताइए. वो कहती हैं, पाकिस्तान ने जो कश्मीर पर अनाधिकृत कर रखा है, उस पर भारत का कोई अधिकार नहीं है. क्या नेता प्रतिपक्ष को ऐसी महिला से मिलना चाहिए, धिक्कार है ऐसे राहुल गांधी और आगे कहता हैं कि राहुल गांधी अपना बचकाना रवैया नहीं बदलेंगे तो वो नहीं दूर नहीं है कि कांग्रेस पार्टी को नष्ट कर दे, क्योंकि ये वो रॉकेट हैं जो लॉन्च नहीं होता है. करीब 40 बार तैयारी की गई है. प्रॉब्लम है तो प्रोडक्ट में ही है, ये प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला नहीं, खड़गे चाहे कुछ भी कहें.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








