
'ये थूक कर चाटने जैसा', 2000 के नोटों की वापसी पर भड़के CM बघेल
AajTak
रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट वापस लेने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये फैसला थूक के चाटने जैसा है.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने का ऐलान कर दिया है. आरबीआई ने साफ किया है कि ये नोट वैध रहेंगे और 23 मई से 30 सितंबर के बीच इन्हें किसी भी बैंक से बदला जा सकेगा. आरबीआई की ओर से दो हजार रुपये के नोट वापस मंगाने के ऐलान के बाद इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ के सीएम ने दो हजार रुपये के नोट वापस मंगाने के फैसले को थूककर चाटने जैसा बताया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भूपेश बघेल ने रिजर्व बैंक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है.
भूपेश बघेल ने कहा है कि जब 2016 में दो हजार रुपये के नोट जारी किए गए थे, दावा किया गया था कि इनका उपयोग काला धन के रूप में नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि ये नोट काला धन रोकने के लिए जारी किए गए थे. बघेल ने तंज करते हुए कहा कि काला धन तो नहीं खत्म हुआ लेकिन ये नोट जरूर वापस ले लिए गए.
उन्होंने कहा कि हम रिजर्व बैंक से पूछना चाहते हैं कि दो हजार रुपये के नोट क्यों वापस लिए जा रहे हैं? भूपेश बघेल ने कहा कि आप इसकी छपाई पहले ही साल 2019 में ही बंद कर चुके हैं. लेकिन साल 2023 में इसे चलन से बाहर करना ये बताता है कि आपने सात साल में अपना फैसला बदल दिया. उन्होंने कहा कि ये थूक के चाटने जैसा है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर को जनता के पैसे के दुरुपयोग को लेकर सफाई देनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि एक आर्टिकल के मुताबिक इन नोट की छपाई पर करीब 1600 से 1700 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. सीएम बघेल ने कहा कि ये कर देने वालों के पैसे का दुरुपयोग है. अब उनको ये बताना चाहिए कि कौन सी नोट जारी करने की योजना है.
क्या देश को डिजिटल करेंसी की ओर धकेलना चाहती है बीजेपी?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







