
ये तो टॉर्चर है! महिला ने Parle-G और लिटिल हार्ट्स से बनाया हलवा- VIDEO वायरल
AajTak
parle g halwa: महिला हलवा केवल पारले-जी और लिटिल हार्ट्स से ही नहीं बनाती बल्कि उसमें केसर बादाम वाला दूध भी डाल देती है. इसे देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला को अनोखे तरीके से हलवा बनाते हुए देखा जा सकता है. ऐसा हलवा शायद ही इस दुनिया में किसी ने कभी खाया हो. उसने जिन चीजों से हलवा बनाया, उसे देखकर लोगों के मुंह से केवल एक ही शब्द निकल रहा है और वह है 'टॉर्चर.' महिला हलवा केवल पारले-जी और लिटिल हार्ट्स से ही नहीं बनाती बल्कि उसमें केसर बादाम वाला दूध भी डाल देती है. इसे देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लैफॉर्म एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें एक महिला को हलवा बनाते देखा जा सकता है. वो सबसे पहले कढ़ाई में लिटिल हार्ट्स डालती है. इसके बाद पारले-जी डालती है. फिर केसर बादाम दूध डालती है. इसे थोड़ी देर पकाने के बाद महिला उसमें चीनी और ढेर सारा देसी घी डालती है. आखिर में वो इस हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालती है. इस वीडियो को अभी तक 6.32 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे केवल हार्ट अटैक और डायबिटीज दिख रही है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इसको अभी भी नहीं समझ आया कि फादर जी क्यों नही रहे.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जब माता-पिता भारतीय खाना बनाना नहीं सिखाते, तो ऐसा ही होता है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'ये केवल टॉर्चर नहीं है. बल्कि आप नहीं जानते कि इन पैकेज्ड बिस्कुटों में कौन से केमिकल हैं और जब आप इन्हें स्टोव पर गर्म करते हैं तो क्या होता है. यहां तक कि वे इसे गर्म करने की भी मनाही करते हैं. ये हो सकता है यह कैंसर का कारण बने और आपको पता भी नहीं चलेगा.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










