
'ये तो जन्नत है…', दुबई के कंटेंट क्रिएटर ने दिखाया कश्मीर की बेजोड़ खूबसूरती, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
कहते हैं, दुनिया में अगर कहीं जन्नत है तो वह कश्मीर में है. दुबई के कंटेंट क्रिएटर ने इसकी खूबसूरती कैमरे में कैद की और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
UAE के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर खालिद अल अमेरी (Khalid Al Ameri) इन दिनों अपनी कश्मीर यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कश्मीर को बर्फीली जन्नत बताया. उनका कहना है कि दुबई जैसी रेगिस्तानी सरजमीं से सिर्फ चार घंटे की उड़ान आपको एक ऐसी वादी में ले आती है, जहां बर्फ की सफेद चादर किसी दूसरी ही दुनिया का अहसास कराती है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो की शुरुआत में वह बर्फबारी के बीच हाथ जोड़कर खड़े दिखाई देते हैं. स्क्रीन पर पहले लिखा आता है-दिस इज नॉट स्विट्जरलैंड और कुछ ही पल बाद टेक्स्ट बदलकर होता है -दिस इज कश्मीर.
कैमरा घूमते ही बर्फ से ढकी घाटी की खूबसूरती वीडियो में उभरकर सामने आती है. एक नजारे में अल अमेरी स्थानीय कश्मीरी डिश का स्वाद लेते भी दिखाई देते हैं.
देखें वायरल वीडियो
अपने दूसरे वीडियो में वह कश्मीर की खूबसूरती दिखाते हुए कहते हैं कि दुनिया की जन्नत यहीं है, अब मुझे समझ में आ गया क्यों… मा शा अल्लाह.
वीडियो पर उनकी पार्टनर और तमिल अभिनेत्री Sunaina Yella ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा-थैंक यू फ़ॉर शोइंग हाउ ब्यूटीफुल कश्मीर इजट. इस पर अल अमेरी ने जवाब देते हुए लिखा -काश, तुम यहां होती.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









