
'ये गंजा... तुम्हारी नौकरी खाऊंगी...' सामने आया 13 मई को CM आवास पर स्वाति मालीवाल से जुड़ा वीडियो
AajTak
स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो मुख्यमंत्री आवास का बताया जा रहा है, हालांकि आज तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं.
इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, 'मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ' इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा साला..'
वीडियो सामने आने के बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान लिया.. दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ये वीडियो किसने बनाया और इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने क्या अन्य वीडियो भी बनाए है इसकी जानकारी ली जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये वीडियो कुछ चंद सेकंड का है.. इसके आगे भी और वीडियो हो सकता है इसको लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी. उस दिन कितने लोग CM हाउस में गए थे, उनका अटेंडेंस रजिस्टर्ड चेक किया जाएगा. ड्रॉईंग रूम में उस वक्त कौन कौन लोग मौजूद थे उन सभी का मोबाइल भी जांच के लिए लिया जा सकता है. इसके अलावा वेटिंग एरिया में अगर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उसकी भी फुटेज की जांच की जाएगी.
विभव की मुश्किलें बढ़ीं आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.स्वाति ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में सिर्फ विभव को आरोपी बनाया गया है. स्वाति का कहना है कि उन्हें लातों से मारा गया है. पेट और बॉडी पर भी हमला किया गया है. स्वाति ने दिल्ली पुलिस को चार दिन पहले किए गए पीसीआर कॉल के बारे में भी सिलसिलेवार जानकारी दी है.
क्या कहा स्वाति ने अपनी शिकायत में स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा, 'मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के उसने (विभव) मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. मैं चिल्लाती रही, उसने मुझे कम से कम 7-8 थप्पड़ मारे. मैं पूरी तरह सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही थी. खुद को बचाने के लिए मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेला. इस बीच, वो फिर मुझ पर झपटा और बेरहमी से पिटाई करने लगा. मेरी शर्ट खींच दी. मेरी शर्ट के बटन खुल गए. उसने मेरा सिर पकड़ा और टेबल पर मार दिया. मैं लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थी और उसे अपने पैर से दूर धकेल रही थी. उसके बावजूद विभव कुमार नहीं माना और वो अपने पैरों से मेरे सीने, पेट और कमर के निचले हिस्से पर लात मारकर हमला करता रहा. मुझे बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और मैं उसे रुकने के लिए मिन्नतें करती रही. मेरी शर्ट निकलती जा रही थी. फिर भी वो मुझ पर हमला करता रहा. मैंने उससे बार-बार कहा कि मुझे पीरिएड आ रहे हैं और मुझे छोड़ दो. मुझे बहुत दर्द हो रहा था. हालांकि, उसने बिल्कुल रहम नहीं किया और वो बार-बार पूरी ताकत से हमला करता रहा. मैं किसी तरह छूटकर भागी. फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया. इस हमले के बाद मैं सदमे में आ गई. मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी.'
केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंची थीं स्वाति

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







