
'ये कोई जगह है Bullet मांगने की...' हॉस्पिटल में 'ब्लड' को 'बुलेट' सुन बैठे कलेक्टर साहब, मरीज के परिजन को जमकर लगाई डांट
AajTak
MP News: हॉस्पिटल के मैटरनिटी वार्ड में मौजूद एक व्यक्ति ने कलेक्टर साहब से ब्लड (रक्त) की गुहार लगाई. लेकिन कलेक्टर साहब को लगा कि फरियादी Bullet (मोटरसाइकिल) मांग रहा है. कलेक्टर ने फरियादी को डांटते हुए कहा, 'क्या ये कोई जगह है Bullet मांगने की...'
MP News: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गुना कलेक्टर जब मैटरनिटी वार्ड में पहुंचे तो समस्याओं का अंबार देखने को मिल गया. मैटरनिटी वार्ड में मौजूद एक व्यक्ति ने कलेक्टर साहब से ब्लड (रक्त) की गुहार लगाई. लेकिन कलेक्टर साहब को लगा कि फरियादी Bullet (मोटरसाइकिल) मांग रहा है.
कलेक्टर ने फरियादी को डांटते हुए कहा, 'क्या ये कोई जगह है Bullet मांगने की...' लेकिन बाद में जब कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए. देखें Video:-
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महिला डॉक्टर्स पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए गए. कलेक्टर ने डॉक्टर्स को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है.
आगे-आगे आवारा सांड और पीछे-पीछे कलेक्टर साहब
जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे गुना कलेक्टर की एक और तस्वीर वायरल हो रही है. जहां उनका सामना अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा मवेशियों से हो गया. आगे-आगे आवारा सांड और पीछे पीछे कलेक्टर साहब चलते दिखाई दिए. हालांकि, कलेक्टर साहब के सुरक्षाकर्मी ने आवारा सांड को हटाने की भरपूर कोशिश की लेकिन सांड अपने जोशीले अंदाज में आगे-आगे चलता रहा. जिला अस्पताल में आवारा पशुओं की मौजूदगी ने कलेक्टर साहब को नाराज कर दिया.
कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं. महिला डॉक्टर्स पर रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








