
'ये कैसी मोहब्बत है जो हिंदुस्तान को कोसने वालों को गले लगाती है', राहुल के बयान पर स्मृति का पलटवार
AajTak
राहुल गांधी कई मौकों पर नफरत के शहर में 'मोहब्बत की दुकान' वाला बयान देते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने अमेरिका दौरे के बीच भी यह बयान दिया था. इस पर बीजेपी ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है. स्मृति ईरानी ने पूछा है कि देश को कोसने वालों को गले लगाना कैसी मोहब्बत है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले बयान को लेकर बीजेपी इन दिनों हमलावर है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बयान को लेकर राहुल पर निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार को कहा,'ये कैसा इश्क है, जो देश से नहीं अपनी राजनीतिक सियासत से है. ये कैसी मोहब्बत है, जो सिखों का नरसंहार करे. ये कैसी मोहब्बत है, जो कोयला लूटे और चारा लूटने वालों के साथ हाथ मिलाए. ये कैसी मोहब्बत है, जो सेंगोल का अपमान करे. ये कैसी मोहब्बत है, जो अपने ही संसद भवन का बहिष्कार करे.'
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,'ये कैसी मोहब्बत है, जो तब नहीं बोलती जब केरल स्टोरी (फिल्म) आती है. ये कैसी मोहब्बत है, जो चुप हो जाती है, जब राजस्थान में महिलाओं के प्रति रेप की गतिविधि बढ़ती है. ये कैसी मोहब्बत है, जो उनसे हाथ मिलाती है और उनको गले लगाती है, हिंदुस्तान को कोसते हैं. ये कैसी मोहब्बत है, जो देश की राजधानी में भारत तेरे टुकड़े हों, ऐसे बोल बोलते हैं.'
राहुल ने कई सभाओं में दिया बयान
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे पर भारतीय समुदाय को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने अपनी सभाओं में भी 'नफरत के शहर में, मोहब्बत की दुकान' का जिक्र किया था. राहुल के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है.
राहुल को नहीं पचता भारत का गौरव: नड्डा
नड्डा ने राहुल गांधी पर हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस कोई मोहब्बत की दुकान नहीं चला रही है. उन्होंने कहा कि जब भी भारत कोई नया रिकॉर्ड बनाता है, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. एक तरफ वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने की बातें करते हैं. दूसरी तरफ वे कहते हैं कि वे मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं. आपने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोला हुआ है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








