
ये कैसा होटल! कपल करते हैं चेक-इन, तलाक लेकर करते हैं चेक-आउट
AajTak
शादियों के टूटने की बढ़ती कहानी के बीच तलाक का एक नया और हैरान करने वाला ट्रेंड उभर रहा है. अब तलाक लेने के लिए महीनों तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि सिर्फ एक वीकेंड काफी है. नीदरलैंड्स के एक 33 साल के बिजनेसमैन जिम हाफेन्स ने इस नए बिजनेस मॉडल को पेश किया है. दावा है कि यहां आप शुक्रवार को शादीशुदा होकर चेक इन करते हैं और रविवार तक तलाकशुदा होकर चेक आउट करते हैं.
शादियों के टूटने की बढ़ती कहानी के बीच तलाक का एक नया और हैरान करने वाला ट्रेंड उभर रहा है. अब तलाक लेने के लिए महीनों तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि सिर्फ एक वीकेंड काफी है. नीदरलैंड्स के एक 33 साल के बिजनेसमैन जिम हाफेन्स ने इस नए बिजनेस मॉडल को पेश किया है. दावा है कि यहां आप शुक्रवार को शादीशुदा होकर चेक इन करते हैं और रविवार तक तलाकशुदा होकर चेक आउट करते हैं.
कैसे काम करता है 'Divorce Hotel'?
इस अनोखे होटल में आपको मिलता है पूरा तलाक पैकेज. वकीलों और मध्यस्थों की टीम आपका इंतजार करती है. फ्राइडे को चेक-इन करें, अपनी शादी खत्म करें, और संडे को तलाक के कागजात के साथ निकल जाएं. यह सबकुछ एक तय फीस में, और हां, इस पूरी प्रक्रिया को रियलिटी टीवी शो में भी बदला जा सकता है.
क्यों पड़ी 'Divorce Hotel' की जरूरत? ये होटल आपको ऐसा माहौल देता है जहां कपल्स के तलाक को आसान बना दिया जाए. तलाक के लंबे और मुश्किल कानूनी रास्तों से गुजरने के बजाए एक आसान रास्ता दिया जाए. होटल में एक ऐसा वातावरण और व्यवस्था बनाई गई है, जो एक ही वक्त में एक साथ कानूनी सलाह, मनोवैज्ञानिक सपोर्ट और मेडिएशन प्रोवाइ़ड करती है, ताकि तलाक की प्रक्रिया को बिना किसी तनाव के जल्दी और शांतिपूर्वक खत्म किया जा सके.
और भी शहरों में खुलेगा ये 'Divorce Hotel'?
ये होटल नीदरलैंड के हर्मोन (Haarlem) शहर में स्थित है. इसे 'The Separation Inn' के नाम से भी जाना जाता है. नीदरलैंड्स में यह योजना पहले ही धूम मचा चुकी है. अब तक 17 जोड़ों ने इसका इस्तेमाल किया, जिनमें से 16 ने खुशी-खुशी तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर किए. अब जिम इसे अमेरिका के शहरों में लाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलेस जैसे बड़े होटल इसके लिए चुने जा रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











