
ये कैसा सफर! विमान में अपने साथ मोर लेकर आई महिला, हैरान हुए लोग- Video वायरल
AajTak
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला विमान में अपने साथ मोर लेकर आती है. उसने मोर को अपनी गोद में उठाया हुआ है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग न केवल चिंता जाहिर कर रहे हैं बल्कि हैरानी भी जता रहे हैं. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला विमान में अपने साथ मोर लेकर आती है. इस घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला विमान में अपने साथ मोर लेकर आई है.
उसने मोर को अपनी गोद में उठाया हुआ है. फिर वो अपनी सीट पर आकर बैठ जाती है. उसकी गोद में बैठे मोर के पंख नीचे तक फैले हुए हैं. ये वीडियो साल 2022 का बताया जा रहा है. जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया गया है. बाद में ये तेजी से वायरल हो गया. वीडियो देखकर बहुत से लोगों को हैरानी हो रही है. जबकि कुछ लोगों ने मोर की खूबसूरती की तारीफ की है.
यह भी पढ़ें- 'मैं निकला गड्डी लेके....', सिनेमा हॉल में जमकर थिरका शख्स, लोग बोले- एक इमोशन है ये फिल्म
एयरलाइंस की लापरवाही बता रहे लोग
वीडियो में मोर एकदम शांत दिख रहा है. हालांकि वीडियो शेयर किए जाने के साथ ही ये नहीं बताया गया है कि ये कौन सी जगह का है. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग मोर की सुरक्षा को लेकर डर जाहिर कर रहे हैं. जबकि कई लोग इसे एयरलाइंस की लापरवाही बता रहे हैं. उनका कहना है कि ये मानक प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपायों के खिलाफ है.
Bruh why is a peacock on the plane? 💀 pic.twitter.com/Sc8lGxynRj

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











