
'ये आराम का मामला है...', आनंद महिंद्रा ने शेयर की सोते हुए शेर की तस्वीर, लिखा, 'Come Back Later'
AajTak
Anand Mahindra Viral Tweet : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर 10.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनके पोस्ट किए गए फनी, इनोवेटिव आइडिया से भरे और मोटिनेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं.
देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो सुर्खियों में आ जाता है. इस बार उन्होंने एक शेर की आराम फर्माते हुए फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है, जो तेजी वायरल ( Viral Photo) हो रही है. आइए जानते हैं क्या खास है इस तस्वीर में...
टहनियों के बीच सो रहा है शेर महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन Anand Mahindra ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर रविवार को शेयर की है. इसमें एक शेर आराम से सोते (Sleeping Lion) हुए नजर आ रहा है. खास बात ये है कि वो जमीन पर या फिर किसी गुफा में नहीं, बल्कि पेड़ की टहनियों के बीच हाथ-पैर फैलाए गहरी नींद में सो रहा है. इस तस्वीर का रविवार को शेयर किया गया है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Come back later. I’m busy. #Sunday pic.twitter.com/JSD0W9bbBo
आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखी ये बात आनंद महिंद्रा ने इस सोते हुए शेयर की तस्वीर (Anand Mahindra Tweet Photo) को साझा करते हुए शानदार कैप्शन दिया है. उन्होंने फोटो के कैप्शान में लिखा है, 'मैं व्यस्त हूं... कम बैक लेटर (Come back later. I’m busy).' वीकेंड पर शेर की इस आराम से सोते तस्वीर के साथ उन्होंने #Sunday लिखा है और ट्विटर यूजर्स इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं.
यूजर्स फोटो पर कर रहे ऐसे कमेंट इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 34 हजार यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हम इंसान हर दिन भागदौड़ में लगे रहते हैं, जबकि ये संडे को रिलेक्स करते हैं'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर शेरों को भी जमीन पर शांति से सोने का समय नहीं मिलता है, आजकल बेचारे वे भी सुकून की तलाश में, पेड़ पर चढ़कर सो रहे हैं.'
1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स Anand Mahindra द्वारा Twitter पर पोस्ट किए गए फनी, इनोवेटिव आइडिया से भरे और मोटिनेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं. कुछ ऐसा ही उनके नए ट्वीट के साथ हुआ है, जिसे यूजर्स खासा पसंद और शेयर कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या 10.4 मिलियन है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










