
'ये अल्लाह का कहर', ईरान पर हुए हमले पर बोला एक्टर, कहा- कब्र में...
AajTak
अमेरिका और इजरायल ने जबसे ईरान पर हमला किया है, तब से दुनियाभर में टेंशन का माहौल है. मिडिल ईस्ट में भी नाजुक हालात बने हुए हैं, क्योंकि ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. अब इसपर एक्टर एजाज खान ने रिएक्ट किया है.
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. अमेरिका-इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई दूसरे शहरों में मिसाइलें दागीं. ईरान पर हुए हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है, क्योंकि ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. इन देशों के बीच चल युद्ध से दुनियाभर के लोगों में टेंशन का माहौल है. अब इस जंग पर एक्टर एजाज खान ने रिएक्ट किया है.
क्या बोले एजाज खान?
टीवी और फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखते हैं. अब ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के हमले की एजाज खान ने निंदा की है. उन्होंने ये भी दावा किया कि दुनिया में जो ये जंग जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, वो अल्लाह का कहर है.
एजाज खान ने वीडियो शेयर कर कहा- देख रहे होगे क्या चल रहा है दुनिया में. अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी कर दी. ईरान को गुस्सा आया तो ईरान ने अरब देशों पर बमबारी कर दी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












