
ये अरबपति अपने बेटे के लिए खरीद रहा 36 करोड़ का गिफ्ट!
AajTak
एक अरबपति अपने सातवें बच्चें की आने की खुशी में जमकर पैसे उड़ा रहा है. उन्होंने अगस्त में आने वाले बच्चे के लिए 36 करोड़ के Yacht से लेकर लाखों रुपये के कपड़े खरीदने का प्लान किया है.
एक अरबपति शख्स अपने सातवें बच्चे के जन्म की तैयारी कर रहा है. खास बात ये है कि वह बेटे के जन्म से पहले ही उसके लिए 36 करोड़ का गिफ्ट खरीद रहा है.
ब्रिटेन में रहने वाले इस 51 वर्षीय शख्स का नाम बैरी है. वह अपनी बेटी के ही एक्स-बॉयफ्रेंड स्कॉट हचिंसन (27) के साथ शादी करने जा रहे हैं.
हालांकि, बैरी पहले से 56 वर्षीय टोनी के साथ रिलेशन में हैं. बैरी, टोनी और स्कॉट तीनों गे हैं और साथ रहते हैं. बैरी के पहले से ही 6 बच्चे हैं, लेकिन अब वो स्कॉट से सातवें बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और उसके आने की खुशी में लाखों-करोड़ों रुपये की शॉपिंग कर रहे हैं.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाला ये Gay Throuple अपने सातवें बच्चें की आने की खुशी में जमकर पैसे उड़ा रहा है. उन्होंने अगस्त में आने वाले बच्चे के लिए 36 करोड़ के Yacht से लेकर लाखों रुपये के कपड़े खरीदने का प्लान किया है. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बैरी ने ऐसा किया.
इसके पहले भी वो अपने बच्चों के लिए मोटी रकम खर्च करते रहे हैं. उन्होंने अपनी एक बच्ची के लिए 5 करोड़ की रिंग और एक के लिए फ्लैट खरीदा था.
बैरी को अपने मंगेतर स्कॉट और उसके साथी टोनी से स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) के बाद ट्रिप्लेट्स की उम्मीद थी. लेकिन अब वो सरोगेसी के जरिए एक बेबी बॉय की उम्मीद कर रहे हैं, जिसपर कानूनी हक बैरी और स्कॉट का होगा. रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में उनका बच्चा इस दुनिया में कदम रखेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










