
यूपी: BJP MLA कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में घूमते दिखे, बर्थडे पार्टी में भी आए नजर
AajTak
महराजगंज सदर सीट से भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया 13 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वे घर पर होम क्वारंटीन थे. लेकिन इसके बावजूद वे मकर संक्रांति पर शनिवार को वह गोरखनाथ मंदिर में दिखाई दिए. उनका फोटो भी वायरल हो रहा है. इसके बाद हड़कंप मच गया.
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बचाव के मद्देनजर राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन ने तमाम तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं. लेकिन इन सबके बावजूद जनता खुलेआम इन प्रतिबंधों को तोड़ती नजर आ रही है. लेकिन यूपी के महाराजगंज में जनता की बात को दूर यहां से सदर सीट से बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की जान को खतरे में डाल कर मेले में घूमते नजर आए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










