
यूपी: 34 बच्चों के लिए स्कूल में 7 टीचर, औचक निरीक्षण में डीएम हैरान
AajTak
UP School: प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक टीचर औऱ उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चों पर एक टीचर का प्रावधान है. यूपी के इस स्कूल में 34 बच्चों के लिए 7 टीचर तैनात हैं जिसमें 2 शिक्षामित्र हैं. DM ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक सरकारी स्कूल में एक चौकाने वाला मामला उस समय सामने आया है जब DM ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया. यहां कक्षा 1 से 8 तक में इनरोल्ड महज 34 छात्रों को पढ़ाने के लिए 7 अध्यापकों की तैनाती की गई है. इनमें 5 अध्यापक और 2 शिक्षामित्र शामिल हैं जो काफी आश्चर्यजनक है.
निरीक्षण में एक शिक्षामित्र हस्ताक्षर कर गायब मिली. स्टूडेंट्स और टीचर्स के सरकारी मानक की बात करें तो प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक टीचर और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चों पर एक टीचर का प्राविधान है. यह विद्यालय संविलियन विद्यालय है जो कक्षा 1 से 8 तक संचालित है.
DM जे पी सिंह ने बताया कि निरीक्षण में 34 बच्चे इनरोल्ड हैं और उसके सापेक्ष 19 बच्चे उपस्थित मिले. टीचरों की संख्या 7 है जो काफी आश्चर्यजनक है. इसके अलावा यहां मिशन काया-कल्प के तहत कुछ भी काम नहीं हुआ है. खिड़कियां टूटी हैं, बाउंड्री नहीं है, टाईल्स नहीं लगे हैं. यहां पर एक अध्यापक के लिए पांच बच्चे भी नहीं हैं. इसमें परिवर्तन किया जाएगा और जो इसके लिए उत्तरदायी है उनकी जवाबदेही तय की जाएगी.
गौरतलब है कि बैतालुपर विकासखंड स्थित संविलियन विद्यालय भगवानपुर के DM द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया तो यह सामने आया कि यहां केवल 34 बच्चों का नामांकन है और उपस्थित 19 है. इसके अलावा यहां पर शिक्षा मित्र रूबी यादव हस्ताक्षर कर गायब मिलीं जिनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए. मिशन काया कल्प के 19 पैरामीटर्स हैं लेकिन कोई काम नहीं कराया गया है. यहां तक कि स्कूल की बाउंड्री वाल भी नहीं है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










