
यूपी: लैब असिस्टेंट के तीन-चौथाई पदों पर होगी सीधी भर्ती, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर
AajTak
Yogi 2.0 Cabinet: योगी कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 25 फीसदी सीटें प्रोमोशन के आधार पर भरी जाएंगी. वहीं, बाकी बची तीन-चौथाई भर्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से भरी जाएंगी.
Yogi 2.0 Cabinet: उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी की कैबिनेट ने यूपी लैब असिस्टेंट भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है. कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 25 फीसदी सीटें प्रोमोशन के आधार पर भरी जाएंगी. वहीं, बाकी बची तीन-चौथाई भर्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से भरी जाएंगी. राज्य के युवाओं को जल्द इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन का मौका मिलेगा. बैठक में इसके अतिरिक्त कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी 4 बिंदु स्वीकृत किए गए हैं. इसके तहत भागीरथी में विकास कार्य और आगरा, मथुरा, प्रयागराज में हेलीपोड का विकास होगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि लखनऊ में रमाबाई स्थल में हेलिपॉड स्थल भी बनाया जाएगा. इसकी मदद से राजधानी दिल्ली में प्राइवेट लैंडिंग हो सकेगी.
लोक निर्माण विभाग पुखराया-बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण करेगा. निर्णय लिया गया है कि 42 किमी के राजमार्ग को 1136.45 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही लखनऊ के सरोजिनी नगर में एनसीडीसी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रील के केंद्र को 30 वर्ष के लिए 2.5 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






