
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
ABP News
UP Police Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं. पुलिस विभाग में 47 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नत किया गया है.
उत्तर प्रदेश में शासन और पुलिस महकमे के स्तर पर दो बड़े फैसले लिए गए हैं. एक तरफ जहां पुलिस विभाग में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 47 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है. इसमें निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम है. दूसरी तरफ नौकरशाही में एक साल से निलंबित चल रहे आईएएस (IAS) अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए सेवा में फिर से बहाल कर दिया है.
राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रमोशन किया है. 47 पीपीएस (PPS) अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (DySP/CO) के पद से प्रोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया जा रहा है.
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन pic.twitter.com/lmHd6bacmG













