
यूपी में फिर पांव पसार रहा कोरोना, CM योगी ने बनाई कोविड प्रबंधन टीम, गाइडलाइन जारी
AajTak
उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना मामलों की बढ़त के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कोविड प्रबंधन (Covid Management) के लिए टीम गठित की है. उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना से सभी को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. लक्षण नजर आते ही कोरोना जांच जरूर कराएं. जिम्मेदार अधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में बेहद गंभीरता से नजर रखें.
यूपी की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड केस (Covid cases) में बढ़ोतरी हो रही है. एनसीआर के जिलों में भी प्रभावित हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए केस सामने आए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इन क्षेत्रों में स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जाए.
गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि इन जिलों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जाए. पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए. कोरोना के सिम्टम्स वाले लोगों की कोविड टेस्टिंग कराई जाए.
NCR में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron) की पुष्टि हुई है. विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी. लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए. प्रदेश में इस समय कुल एक्टिव केस 695 हैं. बीते 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 29 लोग ठीक हुए. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी को पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी.
'700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर लगवा सकते हैं बूस्टर डोज'
सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान की ठीक चल रहा है, लेकिन बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है. 15 से 17 आयु वर्ग में 94% से ज्यादा किशोरों को पहली डोज मिल चुकी है. 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए 700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है. इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए. 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की जरूरत है.
कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों को मिलेगा 1 माह का विशेष आकस्मिक अवकाश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









