
'यूपी में फंसी हुई हैं कई सीटें', आजतक से बोले राजा भैया, बीजेपी से नाराजगी पर दिया ये जवाब
AajTak
क्या आप बीजेपी से नाराज है, इस सवाल के जवाब में राजा भैया ने कहा कि हम किसी से नाराज नहीं है. लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को किसी के प्रचार में लगा दें, फिर उनकी कोई पहचान न बने, इससे हमारे दल को कोई लाभ नहीं है. राजा भैया ने राजपूतों की नाराजगी को लेकर कहा कि ये बातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावों में ये बातों सामने आई थीं, लेकिन अब ये शांत हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि नाराजगी तो थी.
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया ने आजतक से खास बातचीत की. दरअसल, राजा भैया ने अपने समर्थकों से स्वंतत्र होकर वोट देने को कहा है, अपने इस बयान को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन का दौर है, सभी दल अलायंस करते हैं. ये पॉलिटिकल नॉर्म हो गया है, लेकिन हमारा किसी से गठबंधन नहीं हो सका. ऐसे में कार्यकर्ता ये पूछ रहे थे कि क्या करना है? तो हमने ये फैसला लिया कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो हम अपना कैंडिडेट नहीं लड़ाएंगे, जब समर्थक ये पूछते हैं कि हमें मतदान कहां करना है, तो हमने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई. इसमें कहा गया कि आप लोगों की जहां इच्छा हो वहां वोट दीजिए. क्या आप बीजेपी से नाराज है, इस सवाल के जवाब में राजा भैया ने कहा कि हम किसी से नाराज नहीं है. लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को किसी के प्रचार में लगा दें, फिर उनकी कोई पहचान न बने, इससे हमारे दल को कोई लाभ नहीं है. अमित शाह से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी उनसे बहुत अच्छी भेंट हुई, लेकिन तब तक नामांकन हो चुके थे. उसके बाद मुलाकात हुई थी. अब आगे देखते हैं.
'हमने 6 बार बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दिया' जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष ने कहा कि हर दो साल पर विधान परिषद और राज्यसभा के चुनाव होते हैं. पिछले 6 साल बार से बीजेपी के कहने पर राज्यसभा और विधान परिषद दोनों में बिना शर्त के मतदान करते रहे हैं. हमारे अलावा जनसत्ता दल के एक और विधायक विनोद सरोज भी वोट करते रहे हैं. हमने कभी कोई शर्त नहीं रखी. कोई सौदेबाजी नहीं की, कोई नखरा नहीं दिखाया. उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति के चुनाव में भी बीजेपी के प्रत्याशी को वोट दिया था. इस वजह से लोगों का मानना है कि ये बीजेपी को वोट देते आ रहे हैं, तो बीजेपी को हमारे बारे में सोचना चाहिए.
'सपा से कुछ तल्खियां आ गईं थीं'
विधायक राजा भैया ने कहा कि बीच में सपा से कुछ तल्खियां आ गईं थी, लेकिन समय के साथ अब दूर हो गई हैं. उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल के बहुत बड़े वोट बैंक को हमने खुला छोड़ दिया है, जिसे जरूरत हो वो सीधे जनता से संपर्क करे.
PM मोदी और CM योगी को लेकर कही ये बात
पीएम मोदी को लेकर राजा भैया ने कहा कि उन्होंने देश को ऊपर उठाने में बहुत काम किया है, ऐसे कई फैसले लिए हैं, उनके अलावा कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं ले सकता है. साथ ही सीएम योगी को लेकर कहा कि सीएम की प्रशासनिक क्षमता बहुत कुशल है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







