
यूपी में 'पुलिस' का रुतबा पाने के लिए बिहार के युवक ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा! ऐसे खुली पोल
AajTak
रविवार को हुई परीक्षा में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए मैं ओवर ऐज हो गया था. इसलिए मैंने जब यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस का डंका बजते देखा तो इसमें भर्ती होने के लिए मैंने दोबारा फर्जी तिथि के आधार पर मधेपुरा से ही 2021 में दोबारा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट किया.
UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के जरिए नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार हर हद पार करने को तैयार हैं. बिहार के एक शख्स ने यूपी पुलिस भर्ती के लिए दोबारा इंटर और हाई स्कूल की मार्कशीट हासिल की है. वे इन मार्कशीट को लेकर कानपुर के परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने भी पहुंचा था लेकिन पुलिस द्वारा इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यूपी पुलिस भर्ती के लिए 12 साल बाद दोबारा की पढ़ाई
कानपुर में रविवार को चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने यूपी पुलिस का सिपाही बनने के लिए 12 साल बाद दोबारा हाई स्कूल और 14 साल बाद दोबारा इंटर करके मार्कशीट हासिल की. अपने दोबारा हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट लेकर यह कानपुर में परीक्षा केंद्र में परीक्षा तो दे रहा था, लेकिन इस समय केंद्र के टीचरों को शक हो गया और उसकी जांच की गई. जांच में सारी पोल खुल गई और फिर उसने खुद स्वीकार कर लिया कि यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए उसने दोबारा हाई स्कूल और इंटर किया है.
यूपी पुलिस भर्ती के लिए बिहार के शख्स ने बनाया फर्जी आधार कार्ड
बिहार के मधेपुरा के रहने वाले आलोक राज नाम के युवक का संडे को कानपुर के रामलीला इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर था. पेपर जब चलने लगा इस दौरान स्कूल के चेकिंग दस्ते को शक हुआ कि युवक की जितनी उम्र उसके फॉर्म में दिख रही है, उससे कहीं ज्यादा है. शक होने पर टीचरों ने जब उसके आधार कार्ड हाई स्कूल और इंटर के मार्कशीट चेक की तो उसमें पता चला कि आधार कार्ड में उसकी उम्र जन्म तिथि 18 मई 2002 लिखी है और उसने मधेपुरा के ही स्कूल से 2021 में हाईस्कूल किया है और 2023 में इंटर किया है. इसके बाद ही उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में फॉर्म भरा था, लेकिन इस हिसाब से उसकी उम्र 21 साल थी, लेकिन आलोक राज देखने में काफी एजेड लग रहा था.
इस पर जब कॉलेज की टीम ने आलोक राज को कमरे में लाकर पूछताछ शुरू की तो ज्यादा देर रुक नहीं सका. रोते हुए कहने लगा कि सर मुझे यूपी पुलिस का सिपाही बनने की बहुत इच्छा थी. लेकिन मैं ओवर ऐज हो गया था. मेरा असली नाम प्रमोद कुमार है. मैं बिहार के मधेपुरा का रहने वाला हूं. मेरी असली जन्म तिथि 15 अगस्त 1994 है. मैं 2009 में हाई स्कूल 2012 में इंटर किया था. जांच में यह भी पता चला कि उम्र कम दिखाने के लिए आलोक ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










