
यूपी में पराली जलाने वालों के खिलाफ हथियार बना सैटेलाइट, वसूले गए 27 हजार रुपये
AajTak
उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों से 27 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. अब तक धान काट रहे 16 हार्वेस्टर मशीनों को सीज भी किया गया है. वहीं, पराली को सड़ाने के लिए किसानों को मुफ्त वेस्ट डी-कंपोजर वितरित किया जा रहा है.
उत्तर भारत के राज्यों में पराली जलाने को लेकर इस बार सरकारें सख्त नजर आ रही हैं. हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना वसूला जा रहा है. यूपी में भी बड़े स्तर पर इस मामले में कार्रवाई हो रही है. प्रदेश के फतेहपुर जिले मे 26 स्थानों पर पराली जलती मिली. ये सभी किसान सैटेलाइट निगरानी के जरिए पराली जलाते हुए पकड़े गए. इनसे 27 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.
16 हार्वेस्टर मशीनों को किया गया सीज
बिना एसएमएस लगाए धान काट रहे 16 हार्वेस्टर मशीनों को सीज भी किया गया है. वहीं राजस्व टीम व कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रत्येक ग्राम सभाओं में चौपाल के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. साथ ही कृषि विभाग द्वारा पराली दान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. पराली को सड़ाने के लिए किसानों को मुफ्त वेस्ट डी-कंपोजर वितरित किया जा रहा है.
प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रहा है इजाफा
बता दें कि दिवाली के बाद उत्तर भारत के तमाम शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है. किसानों द्वारा पराली जलाने के बाद इसमें और इजाफा हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार कई दिनों से AQI 300 के पार है. ऐसी स्थिति में किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.
हरियाणा सरकार ने लिए ये फैसले

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










