
यूपी में नरबलि का मामला... चचेरे भाई ने काटी मासूम की गर्दन, फिर गया मंदिर
AajTak
बहराइच में नरबलि का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चचेरे भाई ने तांत्रिक के कहने पर मासूम बच्चे की फावड़े से गर्दन काट दी. इसके बाद तांत्रिक के बताए अनुसार पड़ोस के मंदिर में पूजा करने चला गया. तांत्रिक ने उससे कहा था, अगर उसने नरबलि दे दी तो अक्सर बीमार रहने वाला उसका ढाई साल का बेटा ठीक हो जायेगा.
यूपी के बहराइच में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसमें एक पिता ने हत्यारोपी भतीजे के लिए सजा की मांग की है. रोते-बिलखते पिता ने सरकार से गुहार लगाई है कि हत्यारोपी को फांसी की सजा दी जाए. अगर ऐसा न किया गया तो वो जेल से छूटने के बाद किसी बच्चे या उसकी ही हत्या कर देगा. उसका कहना है कि एक तांत्रिक के कहने पर उसने बेटे की बलि दी है.
मामला जिले के थाना कोतवाली नानपारा के परसा अगैया गांव का है. यहां 23 मार्च को श्रीकिशुन का परिवार रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार में शामिल होने नवाबगंज गया था. मगर, उनका दस साल का बेटा विवेक, भाई चिंताराम और दूसरे भाई रामकिशुन का बेटा अनूप व उसकी बहन घर में ही रुके थे.
फावड़े से उसका गला काट दिया
पीड़ित पिता का आरोप है कि विवेक जब दोपहर में स्कूल से लौटा तो अनूप के कहने पर खेत चला गया. यहां साजिश के तहत अनूप ने फावड़े से उसका गला काट दिया. इसके बाद तांत्रिक के बताए अनुसार पड़ोस के मंदिर में पूजा करने चला गया.
'तांत्रिक ने अनूप से कहा था...'
इस साजिश में अनूप के साथ पड़ोस के गांव का तांत्रिक जंगली और उसका चाचा चिंताराम भी शामिल था. तांत्रिक ने अनूप से कहा था, अगर उसने नरबलि दे दी तो अक्सर बीमार रहने वाला उसका ढाई साल का बेटा ठीक हो जायेगा. इसके बाद चिंताराम ने भी उसे ऐसा करने की सलाह दे डाली.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










