
यूपी में जारी रहेगी 'मुफ्त राशन योजना'? BJP जल्द कर सकती है ऐलान
AajTak
यूपी में जिस राशन योजना ने बीजेपी को फिर सत्ता में वापस ला दिया है, उसे आगे भी जारी रखने पर विचार किया जा रहा है. औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अटकलें तेज हो गई हैं.
यूपी में बीजेपी की जो प्रचंड बहुमत के साथ जीत हुई है, उसमें राशन योजना की बड़ी भूमिका मानी जा रही है. माना जा रहा है कि कोरोना काल में जितने भी गरीबों को मुफ्त राशन मिला था, वो सब पार्टी के लिए लाभार्थी वोटबैंक साबित हुए. अब इसी को देखते हुए खबर है कि यूपी में इस फ्री राशन योजना को जारी रखा जा सकता है.
खाद्य विभाग ने शासन को इस सिलसिले में एक प्रस्ताव भेज दिया है. कहा जा रहा है कि प्रदेश के चौदह करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना आगे बढ़ाई जा सकती है. अभी इस योजना को आगे बढ़ाए जाने को लेकर मंथन जारी है. जल्द ही कोई औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है. इस योजना के बारे में बात करें तो इसे शुरू जरूर कोरोना काल में किया गया था, लेकिन फिर जरूरत को देखते हुए इसे लगातार आगे बढ़ाया गया.
पिछले साल नवंबर में ही योगी सरकार ने ऐलान किया था कि गरीबों को मिलने वाले राशन की अवधि को इस साल मार्च तक बढ़ा दिया जाएगा. अब कहा जा रहा है कि आगे भी इस योजना को ऐसे ही जारी रखा जा सकता है. योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज मुफ्त में दिया जाता है और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज भी मिलता है.
वैसे राज्य की योजना के अलावा केंद्र भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को विस्तार देने का मन बना रहा है. अगर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इन योजनाओं को हरी झंड़ी मिलती है, तो यूपी के कार्ड धारकों (अंत्योदय और पात्र गृहस्थी) को आगे के महीने में भी दो चरणों में मुफ्त राशन का वितरण जारी रहेगा. वैसे अब बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में दिवाली और होली पर फ्री सिलेंडर देने का वादा भी कर रखा है, ऐसे में उसके शुरू होते ही पार्टी का लाभार्थी वोटबैंक और मजबूत बन सकता है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










