
यूपी में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, 24 दिन में 5 गुना हो गए केस!
AajTak
यूपी में कोरोना नियंत्रण को लेकर वाहवाही लूटती रही सरकार की टेंशन बढ़ गई है. प्रदेश में जून महीने के 24 दिन में ही कोरोना के एक्टिव केस पांच गुना बढ़ गए हैं. प्रदेश के कुल एक्टिव केस लोड में लखनऊ की हिस्सेदारी 25 फीसदी की है.
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. तेजी से पांव पसार रहे कोरोना ने आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 627 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस लोड अब 3536 पहुंच गया है.
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में नए मामलों के लिहाज से राजधानी लखनऊ शीर्ष पर रही. राजधानी लखनऊ में ही 627 में से 160 नए मामले सामने आए. लखनऊ के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले का नंबर आता है. गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें- देश में कोरोना की सुपर स्पीड, 17 हजार से अधिक नए केस, एक्टिव मामले 90 हजार के करीब
नए मामलों के साथ लखनऊ में एक्टिव केस लोड 895 पहुंच गया है. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो लखनऊ में कोरोना के एक्टिव केस प्रदेश के कुल एक्टिव केस लोड के करीब 25 फीसदी हैं. आंकड़ों से साफ है कि यूपी में कोरोना, राजधानी लखनऊ में फुल स्पीड में है. कोरोना के बढ़ते मामलों में लखनऊ बड़ा केंद्र बनकर उभरा है.
जून में पांच गुना हो गए केस
यूपी में जून महीने की ही बात करें तो 24 दिन के अंदर ही कोरोना के एक्टिव केस में करीब पांच गुना तक इजाफा हुआ है. इसी समय के दौरान लखनऊ में भी एक्टिव केस पांच गुना बढ़े हैं. 1 जून को प्रदेश में कोरोना के 850 एक्टिव केस थे जो 24 जून को बढ़कर 3536 हो गए हैं. इसी तरह लखनऊ में 1 जून को 109 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 895 हो गए हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







