
यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़... नेपाल में जेन-ज़ी प्रोटेस्ट के बाद फंसे कई भारतीय नागरिक, लगाई मदद की गुहार
AajTak
नेपाल में चल रहे जेन-ज़ी आंदोलन का असर भारत के नागरिकों पर भी पड़ रहा है. इस आंदोलन की वजह से कई भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं और अपने देश लौटने के लिए मदद मांग रहे हैं.
नेपाल में जारी जेन-जी आंदोलन का असर अब भारत के कई हिस्सों पर भी दिखाई दे रहा है. बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के कई भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं और अपने देश लौटने की अपील कर रहे हैं. इस आंदोलन ने नेपाल में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे कर्फ्यू, आगजनी और हिंसक प्रदर्शनों का माहौल बना हुआ है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले संतोष कुमार शर्मा और उनके परिवार के सदस्य काठमांडू में फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के कारण वे अपने किराए के मकान में कैद हैं और केवल दो घंटे की छूट मिलती है, उसी दौरान वे खाने-पीने का सामान खरीद पाते हैं.
इसी तरह, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पांच युवक भी नेपाल में फंसे हैं. उनके परिजनों ने छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क किया है, जिसके बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
पर्यटकों और ड्राइवरों की परेशानी...
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे पर्यटकों ने नेपाल में हुई हिंसा की कहानियां बताईं. अहमदाबाद से आए एक पर्यटक दल ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने गाड़ियों को जलते हुए देखा, जिससे वे डर गए. इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा पर कई ट्रक ड्राइवर भी फंसे हैं, क्योंकि भैरहवा में कस्टम कार्यालय में आगजनी के कारण ट्रकों की आवाजाही बाधित हो गई है. कर्फ्यू के कारण ड्राइवरों को खाने-पीने की भी समस्या हो रही है.
यह भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए अयोध्या के 8 श्रद्धालु नेपाल बॉर्डर पर फंसे, सांसद ने PM को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








