
यूपी: जिला पंचायत सदस्यों के कदमों में गिरे पूर्व सांसद, पैर पकड़ने का वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान होना है लेकिन मतदान से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान होना है लेकिन मतदान से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. यह वीडियो समाजवादी पार्टी के चंदौली से पूर्व सांसद रामकिशुन का है जो अपने ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के कदमो में गिर रहे हैं और उनके पैर पकड़ रहे हैं ताकि जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य एकजुट रहें और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेज नारायण यादव को वोट करें. उधर वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी के मान-सम्मान के लिए वह किसी के भी पैर छू सकते हैं. दरअसल, चंदौली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर है. समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद रामकिशुन के भतीजे तेज नारायण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, भाजपा ने दीनानाथ शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










