
यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ का दावा- 80 फीसदी सीटें जीतेगी बीजेपी, 20% बंट जाएंगी अन्य दलों में
AajTak
योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई बहन यूपी आकर मंदिर जाएंगे और यहां से बाहर जाकर राज्य के लोगों को कोसेंगे. उसी तरह देश से बाहर जाएंगे तो देशवासियों को कोसेंगे.
उत्तर प्रदेश चुनाव के बाकी बचे चरणों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. अयोध्या में रोड शो के जरिये सीएम योगी ने राम नगरी में रामराज्य के नाम पर वोट मांगे. अयोध्या में रामपैड़ी के रोड शो के बाद आजतक संवाददाता मंजीत नेगी ने योगी के साथ अयोध्या से सुल्तानपुर होते हुए चित्रकूट की चुनावी यात्रा कवर की.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










