
यूपी चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे उम्मीदवार विधायक बनेंगे, बीजेपी के साथ जाने को लेकर कही ये बात
ABP News
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले के मुकाबले 50-55 ज़िलों में हमारा संगठन मजबूत है. यकीन है कि हमारे उम्मीदवार विधायक बनेंगे.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी उतरेगी. इसे लेकर ओवैसी ने कहा कि यकीन है कि हमारे उम्मीदवार विधायक बनेंगे. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ''उत्तर प्रदेश में पहले के मुकाबले 50-55 ज़िलों में हमारा संगठन मजबूत है. यकीन है कि हमारे उम्मीदवार विधायक बनेंगे. बीजेपी के साथ जाने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता. समंदर के दो किनारे एक नहीं हो सकते. दूसरी पार्टियों को सोचना है कि वे क्या करेंगे.''More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












