
यूपी के इस शहर में 9 दिन में 130 लोगों की हार्ट अटैक से मौत, हर अस्पताल में बढ़े हार्ट पेशेंट
AajTak
Heart Attack in Winter: यूपी के कानपुर में बीते 9 दिनों में करीब 130 लोगों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है. इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि भीषण ठंड की वजह से ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल के मरीजों पर ठंड कहर बरपा रही है. लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है. कानपुर के अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हार्ट पेशेंट बढ़े हैं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अब तक कड़ाके की ठंड के बीच 9 दिन में करीब 130 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है. दिल के मरीजों के लिए यह मौसम बेहद खतरनाक बना हुआ है. एक्सपर्ट का कहना है कि भारी ठंड के बीच खून के थक्के जमने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है. इसी वजह से इस कड़ाके की ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के काफी मामले सामने आ रहे हैं.
केजीएमयू के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अक्षय प्रधान का कहना है कि इस ठंड के मौसम में हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रहा है. कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें किशोरों को भी दिल का दौरा पड़ा है. उन्होंने कहा कि हर किसी को, चाहे वह किसी भी उम्र का हो, उसे ठंड से बचने की जरूरत है. जहां तक संभव हो, घर के अंदर ही रहें. बाहर निकलने पर पूरी तरह से खुद को ढंक लें.
डॉक्टर बोले- इस साल मौत के आंकड़े हैरान करने वाले हैं
एलपीएस हृदय रोग केंद्र कानपुर के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने कहा कि सर्दी से सभी को बचने की जरूरत है. कानपुर के साथ ही राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में भी हार्ट पेशेंट की संख्या तेजी से बढ़ी है. यहां पिछले साल के मुकाबले आंकड़ा काफी ज्यादा है. विनय कृष्ण ने कहा कि यह आकड़े हैरान करने वाले हैं, पहले कभी इतनी मौतें नहीं देखीं गई, पोस्ट कोविड इफेक्ट और ठंड का डेडली कॉम्बिनेशन बन रहा है.
कानपुर जिले के सबसे बड़े हृदय रोग के अस्पताल कार्डियोलॉजी में प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं. सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले 9 दिन में सिर्फ कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में हार्ट अटैक से 131 लोगों की मौत हुई है. रोज 1000 से 1500 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. आलम यह है कि अस्पताल के अंदर बैठने तक की जगह नहीं है और लोग बाहर सड़क पर अपना बिस्तर डालकर समय बिताने पर मजबूर हैं. यहां बैठे लोगों ने बताया कि इनके परिवार के सदस्य को ठंड के चलते हार्ट अटैक आया, जिसके बाद कार्डियोलॉजी में उन्हें भर्ती कराया गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








