
यूपी की इस यूनिवर्सिटी को मिला A++ ग्रेड, लखनऊ विश्वविद्यालय को भी पछाड़ा
AajTak
NAAC A++ Ranking: NAAC द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय को A++ कैटेगरी प्रदान की गई है. इस उपलब्धि की जानकारी राजभवन ने ट्वीट के माध्यम से दी है. वहीं इस उपलब्धि पर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने बधाई भी दी है.
NAAC A++ Ranking: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को आज एक बेहतरीन उपहार मिला है. इतना बड़ा तमगा मिलने के बाद यह गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल के छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. दरअसल, NAAC द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय को A++ कैटेगरी प्रदान की गई है. इस उपलब्धि की जानकारी राजभवन ने ट्वीट के माध्यम से दी है. वहीं इस उपलब्धि पर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने बधाई भी दी है.
NAAC ग्रेड का रिजल्ट आने के बाद से ही पूरे विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है. कुलपति ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए विश्वविद्यालय पहुंचे. राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक ने विश्वविद्यालय को बधाई संदेश भेजा है. बता दें कि विश्वविद्यालय को पूरे 17 साल के इंतजार के बाद यह उपलब्धि मिली है.
इससे पहले आखिरी बार 2005 में गोरखपुर विश्वविद्यालय को NAAC ग्रेडिंग हुई थी जिसमें इसे B++ ग्रेड प्राप्त हुआ था. विश्वविद्यालय प्रशासन तमाम विवादों में रहने के बाद भी लगभग 1 साल से इसकी तैयारी कर रहा था. इसी वर्ष 12 से 14 जनवरी तक NACC टीम मूल्यांकन के लिए आई थी. विश्वविद्यालय NAAC की टीम को प्रभावित करने में सफल रहा और प्रदेश में सबसे अधिक अंक पाया. यही नहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को भी पछाड़ दिया है. इस रैंकिंग के साथ पूरे प्रदेश में केवल गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इतना ग्रेड हासिल किया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








