
यूपी उपचुनाव में 3 दल-3 प्रयोग... जानिए- BJP, सपा और BSP ने किला फतह करने के लिए चले क्या दांव
AajTak
यूपी उपचुनाव के लिए कुरुक्षेत्र सज चुका है और बीजेपी, सपा, बसपा ने महारथियों को मैदान में उतार दिया है. तीनों दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन प्रयोग नजर आ रहे हैं. जानिए किसने क्या दांव चला है.
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है. नॉमिनेशन की आज यानि 25 अक्टूबर को अंतिम तारीख है और एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों का ऐलान किया. समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की तस्वीर साफ होने के बाद बची सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. किसी ने लोकसभा चुनाव के सफल प्रयोग को आगे बढ़ाया है तो किसी ने गलती सुधारने का प्रयास किया है. सपा और बीजेपी से लेकर बसपा तक, टिकट बंटवारे में तीन दलों के तीन प्रयोग नजर आते हैं.
1- गाजियाबाद सीट पर सपा का 'फैजाबाद फॉर्मूला'
सपा ने लोकसभा चुनाव में अयोध्या जिले की फैजाबाद लोकसभा सीट पर दलित नेता को उम्मीदवार बनाया था. फैजाबाद सीट सामान्य थी. पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में भी यही प्रयोग गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर दोहराया है. गाजियाबाद सामान्य सीट है और सपा ने यहां से सिंह राज जाटव को टिकट दिया है. ऐसा पहली बार है जब पार्टी ने इस सामान्य सीट पर दलित चेहरे को उतारा है. फैजाबाद में सामान्य सीट पर दलित कार्ड का फॉर्मूला हिट रहा और पार्टी प्रतिष्ठापरक सीट जीतने में सफल रही थी.
गाजियाबाद भी बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस बार ये फॉर्मूला हिट होता है या फेल, ये चुनाव नतीजे ही बताएंगे. सपा ने उपचुनाव में पीडीए के फॉर्मूले पर टिकट बांटे हैं. पार्टी ने अलीगढ़ जिले की खैर (सुरक्षित) सीट से डॉक्टर चारु केन और गाजियाबाद से सिंह राज जाटव के रूप में दो दलित चेहरों पर दांव लगाया है तो चार मुस्लिम और तीन पिछड़े चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है. सपा के मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो कुंदरकी से मोहम्मद रिजवान, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी और मीरापुर से सुम्बुल राणा को टिकट दिया है. अखिलेश यादव की पार्टी ने करहल से तेज प्रताप यादव, कटेहरी सीट से शोभावती वर्मा और मझवां सीट से ज्योति बिंद के रूप में ओबीसी चेहरों को उतारा है.
2- कैडर और ओबीसी के फॉर्मूले पर लौटी बीजेपी
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दूसरे दलों से आए नेताओं को दिल खोलकर टिकट दिए थे. पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे इसे भी एक वजह बताया जा रहा था. बीजेपी ने उपचुनाव में इस गलती को सुधारते हुए कैडर पर फोकस किया है. बीजेपी यूपी की नौ में से आठ सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है और एक सीट सहयोगी आरएलडी के लिए छोड़ी है. बीजेपी ने जिन आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से चार पर पार्टी के पुराने कैडर को तवज्जो दी गई है. पार्टी ने 17 साल पहले सपा छोड़कर आए संजीव शर्मा को भी इनाम दिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







