
यूपी: अमेठी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 घायल
AajTak
मामला अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले संकटा प्रसाद के घर के पास ग्राम सभा की जमीन पड़ी है. इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश जबरन कब्जा कर रहे थे. जब संकटा प्रसाद ने मना किया तो कब्जा करने वाले लोगों ने संकटा प्रसाद और उसके परिजनों पर हमला कर दिया.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम समाज की जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इसके बाद एक परिवार ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया. इस संघर्ष में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है.
मामला अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले संकटा प्रसाद के घर के पास ग्राम सभा की जमीन पड़ी है. इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश जबरन कब्जा कर रहे थे. जब संकटा प्रसाद ने मना किया तो कब्जा करने वाले लोगों ने संकटा प्रसाद और उसके परिजनों पर हमला कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने संकटा प्रसाद, हनुमान यादव, धन्नो देवी, नयका देवी , राजकुमार यादव, अशोक कुमार को लाठी डंडों से पीटा और धारदार हथियार से हमला किया. इस हमले के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहां संकटा यादव, हनुमान यादव, अमरेश यादव और पार्वती यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई.
सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा है जिसे लेकर दोनों यादव पक्षो में आए दिन विवाद रहता था. अभी हाल ही में पुलिस ने दोनों पक्षो की आपस मे सुलह भी कराई थी, फिलहाल इस बड़ी घटना से पुलिस के होश उड़ गए हैं और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








