
यूपीः शाइन सिटी के ठगों पर शिकंजा तेज, डायरेक्टर की पत्नी अरेस्ट, फरार राशिद नसीम पर गैंगस्टर का केस दर्ज
AajTak
चर्चित शाइन सिटी के करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में अब आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने मंगलवार को शाइन सिटी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा को गिरफ्तार कर लिया है.
राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी समेत कई शहरों में लोगों को रियल स्टेट में बेहतर मुनाफे का सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले शाइन सिटी के राशिद नसीम और उसके भाई पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जहां दुबई में बैठे राशिद नसीम को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है वहीं दूसरी तरफ वाराणसी पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है. साथ ही फरार चल रहे राशीद नसीम, आसिफ नसीम और जेल में बंद डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ कैंट कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर और संपत्ति चिन्हित की जा रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









