
यूपीः विदाई की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से झुलसी थीं 7 महिलाएं, दुल्हन समेत 6 की मौत
AajTak
यूपी के महोबा में सिलेंडर फटने की घटना में झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के महोबा में आठ दिन पहले विवाह के बाद विदाई के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया था. इस घटना में दुल्हन समेत सात महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थीं. अब नवविवाहिता समेत सात में से छह महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई है. सभी महिलाओं को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










