
यूपीः डिजिटल पेट्रोलिंग से सोशल मीडिया के हर मैसेज पर नजर रखेगी पुलिस
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस ने डिजिटल पेट्रोलिंग की शुरुआत की है. डिजिटल पेट्रोलिंग में डिजिटल बीट सिस्टम लागू किया जाएगा. इससे सोशल मीडिया के एक-एक मैसेज पर यूपी पुलिस की नजर होगी जिससे पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.
हाईटेक होती दुनिया में तकनीकी का उपयोग काफी बढ़ गया है. पल भर में पैसों के लेन-देन ही नहीं, डिजिटल होती दुनिया में हिंसक घटनाओं के पीछे भी तकनीकी के उपयोग की बातें सामने आती रही हैं. सोशल मीडिया का इस्तेमाल हिंसक घटनाओं में सामने आ रहा है. इन सबको देखते हुए अब यूपी पुलिस भी भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में जुटी है.
वाराणसी का ज्ञानवापी मुद्दा हो या जुमे की नमाज के दौरान हिंसा. अग्निपथ योजना के खिलाफ नौजवानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी ने भी यूपी पुलिस के सामने चुनौतियां खड़ी कर दीं. यूपी पुलिस के सामने शहर की तंग गलियों, चौराहों समेत चप्पे-चप्पे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सोशल मीडिया पर तैरती अफवाहों को रोकने की भी चुनौती आ खड़ी हुई है. ऐसे में अब यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए डिजिटल पेट्रोलिंग की शुरुआत की है.
जानकारी के मुताबिक डिजिटल पेट्रोलिंग में भी डिजिटल बीट सिस्टम लागू होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर मैसेज पर यूपी पुलिस नजर रखने लगी है. वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है. इसके लिए जिले के कप्तान से लेकर आईजी रेंज और एडीजी जोन की सोशल मीडिया टीम एक्टिव मोड में है. ज्ञानवापी, जुमे के दिन हिंसा और अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन में आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने इसे और सघन कर दिया है.
शिकायत का बड़ा माध्यम बना ट्विटर
किसी भी घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए ट्विटर बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. ऐसे में हर जिले की पुलिस का टि्वटर अकाउंट एक्टिव है जिसकी मॉनिटरिंग खुद एसपी करते हैं. इस पर डीजीपी मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है और प्रदेश में करीब 500 पुलिसकर्मी इसके लिए तैनात किए गए हैं. डीजीपी मुख्यालय पर ही 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
दरअसल, भौतिक बीट पुलिसिंग में हर बीट की सीमा होती है लेकिन डिजिटल बीट पुलिसिंग में ऐसा नहीं है. डिजिटल बीट पुलिसिंग में लंदन में बैठा व्यक्ति भी ललितपुर की शिकायत लिखता है और गाजियाबाद में बैठा व्यक्ति भी गाजीपुर की घटना की जानकारी मांगता और दे रहा होता है. ऐसे में हर प्लेटफार्म पर हर जिले की पुलिस को एक्टिव रहने की जरूरत है. ग्लोबल डिजिटल पुलिसिंग की जरूरत भी बढ़ती जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







