
यूपीः काशी के मंदिरों में आना है, तो RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएं
AajTak
कोरोना के मामलों को बढ़ते देख वाराणसी में प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि मंदिरों में एंट्री से पहले RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है. साथ ही लोगों से अपील भी की गई है कि बहुत जरूरी हो, तो ही वाराणसी आएं.
धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी आने वाले या फिर काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजा की लालसा रखने वालों के लिए ये खबर काफी अहम है. वो इसलिए क्योंकि जिला प्रशासन की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और संकटमोचन मंदिर में प्रवेश के पहले RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी कर दी गई है. इसके साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें वाराणसी आने से बचने की भी अपील की गई है. वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हमें कुछ कदम उठाने पड़ेंगे और इसी दिशा में हमने काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जहां भीड़भाड़ ज्यादा हो रही थी, उन सभी जगहों पर एंट्री से पहले RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी कर दिया है. ये रिपोर्ट तीन दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वाराणसी आने में कोई मनाही नहीं है. सिर्फ एडवाइजरी जारी हुई है और सभी से अपील की जा रही है कि जरूरी हो तो ही वाराणसी आएं. क्योंकि हो सकता है कि वो खुद संक्रमण लेकर आ रहे हों या फिर यहां से संक्रमण लेकर जाएंगे.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







